
मोहाली में गोलीबारी की एक और घटना
जिले मे दहशत का माहौल
चंडीगढ, 12 मई (विश्व वार्ता) मोहाली जिले मे एक और गोलीबारी की घटना से दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि मोहाली विस्फोट के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लेकिन आज तडक़े करीब साढ़े पांच बजे सेक्टर 82 स्थित फाल्कन व्यू सोसाइटी पर कई राउंड हवाई फायरिंग की गई. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अभियान शुरू कर दिया है.





















