
मोहाली : तडके मे लिफ्ट के बहाने गोली मारकर कार लूटने का मामला आया सामने
चंडीगढ, 15 अप्रैल ( विश्ववार्ता) पंजाब मे लगातार बढती हत्याओ और चोरी की घटनाओं मे किसी भी प्रकार की कमी नही आ रही है जिस कारण लोगो मे दहशत बनी हुई है। वही खबर आ रही है कि लिफ्ट लेने के बहाने रवि रंजन नामक युवक को गोली मारकर आई-20 कार लूटने का मामला सामने आया है। लुटेरे बनूड़ स्थित ज्ञान सागर अस्पताल के पास पीडि़त को हाईवे पर फेंक कर फरार हो गए। गंभीर हालत में रवि रंजन को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट और आम्र्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।






















