
मोहाली टेस्ट मैच में प्रशंसक कूदकर मैदान में खिलाडियों के पास पहुंचा
मचा हडकंप
पीसीए ने की बडी घोषणा ऐसी हरकत के लिए लगेगा आजीवन प्रतिबंध
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) मोहाली के पीसीए स्टेडियम में भारत-श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट भारत ने पारी के आधार पर जीत लिया है। लेकिन इसी बीच एक वाक्य हुआ जब मैच के तीसरे दिन एक प्रशंसक मैदान मे कूदकर खिलाडियों के पास पहुंच गया। खिलाडिय़ों के इतने नजदीक प्रशंसक के पहुंचने पर हडक़ंप मच गया। हालांकि, उसे पकडऩे में सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए। इसी बीच पीसीए की ओर से घोषणा की गई कि स्टेडियम में मैच के दौरान कूदने वाले प्रशंसकों के मैच देखने के लिए प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाएगा।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















