
मोहाली जिले मे पिज्जा स्टोर मे लगी भंयकर आग से मचा हडकंप
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच आग बुझाने का प्रयत्न करती हुई
चंडीगढ़, 16 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब केे मोहाली जिले मे सिटी सेंटर के एक पिज्जा स्टोर में उस समय हडकंप मच गया जब पिज्जा सेंटर मे आग लग गई। जिससे अंदर बैठे लोग इधर उधर भागने लगे। मौके पर आग को बुझाने के लिए सोसाइटी की तरफ से लगाए गए उपकरण नहीं चल पाए और मोहाली नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया जो लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही है हादसे मे किसी जान माल के नुकसान की खबर नही है।





















