
मोहाली जिले के इस स्कूल मे हुआ कोरोना विस्फोट
इतने बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) देश मे एक तरफ मंकीपॉक्स व दूसरी तरफ कोरोना फिर से दहशत फै लाने लगे है। बडी खबर पंजाब के मोहाली जिले से आ रही है जहां न्यू चंडीगढ़ के पास गांव तीड़ा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 17 बच्चे और एक अध्यापक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिस कारण हडकंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 80 विद्यार्थियों के सैंपल लिए थे। अभी रिपोर्ट आना बाकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी विद्यार्थी सामान्य हालत में अपने घरों में हैं।






















