मोहाली जिला पुलिस ने संवेदनशील जगहों पर किया सर्च ऑपेरनशन व पूछताछ
चंडीगढ, 7 अगस्त (विश्ववार्ता)मोहाली जिला पुलिस ने लांडरा रोड पर टीडीआई सिटी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यहां पर किराए पर रहने वाले लोगों की वेरिफिकेशन की गई। पुलिस ने मुख्य रुप से युवा किराएदारों से पूछताछ की है। मोहाली पुलिस ने 15 अगस्त को जिले में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से पूरी तरह कमर कसी हुई है।