
मोहाली के सरकारी स्कूल मे कोरोना का बडा विस्फोट
इतने छात्र आए कोरोना पॉजिटिव, मचा हडकंप
स्कूल मे इतने दिनो तक क्लासे रहेगी बंद
चंडीगढ़, 21 जुलाई ( विश्व वार्ता) : पंजाब सूबे मे कोरोना के मामलो मे फिर से बढोतरी देखी जा रही है। वही मोहाली के लालडू स्थित शासकीय स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 21 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाये गये जिस कारण हडकंप मच गया है। जिसे देखते हुए स्कूल मे दस दिनों के लिए कक्षाएं बंद कर दी गई हैं जबकि स्कूल स्टाफ और सभी छात्रों को कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा गया है.






















