
मोहाली के लगाातर हो रहे विकास व सुरक्षा के सुरक्षा के मद्देनजर इस सेक्टर मे बन रहा नया पुलिस स्टेशन
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) जब से पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता मे आई है तब से विकास को चार पंख लग गये है और हर जिले मे सम्मान विकास बढता जा रहा है इसी लडी मे मोहाली जिला महानगर के रूप में विकसित हो रहे मोहाली का दिन-ब-दिन विस्तार होता जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मोहाली के सेक्टर 82 में नव विकसित आईटी सिटी में एक नया पुलिस स्टेशन बनाया गया है। इस बात की जानकारी एसएसपी मोहाली आईपीएस संदीप गर्ग ने दी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि उनकी सब-डिविजन के अंतर्गत एक नई बिल्डिंग का निर्माण किया गया है, जिसकी बिल्डिंग को जल्द से जल्द अत्याधुनिक बनाया जाएगा। फिलहाल इस थाने को आरजी के तौर पर स्थापित किया गया है, जिसमें करीब 20 से 25 कर्मचारी हर वक्त तैनात रहेंगे।























