
मोहाली के निकट गांव में मिले 1 बच्चे और 2 महिलाओं के शव
इलाके में मचा हडकंप, लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता) मोहाली के निकट झांजेड़ी गांव में तीन शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया है जिस कारण लोगो मे डर व भय का माहौल बन गया है। अन्य जानकारी के अनुसार तडक़े तीन बजे एक ढाबा मालिक ने तीन शवों को देखा और इसकी सूचना नजदीक के थाना को दी. ये शव 2 महिलाओं और एक बच्चे के हैं। जिनकी उम्र करीब 4 से 5 साल है। पुलिस ने इन शवों को खरड़ सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.





















