
मोहाली के नवां गांव मे ठेकेदार की बडी लापरवाही से दर्दनाक हादसा
ढाई साल की मासूम की सीवरेज मे गिरने से मौत, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता): मोहाली के नवां गांव ठेकेदार की बडी लापरवाही से बडा हादसा हो गया, हादसे मे ढाई साल की मासूम बच्ची की सीवरेज मे गिरने से मौत हो गई। जिस कारण मे इलाके मे चीख पुकार मच गई। जानकारी अनुसार पता चला है कि नवां गांव में बने एक घर का सीवरेज ओवरफ्लो हो गया था, जिसके बाद बच्ची के पिता डॉ. कंचन कुमार ने ठेकेदार को बुलाकर सीवरेज की मुरम्मत करने को कहा। इस दौरान ठेकेदार सीवरेज का ढक्कन खोलकर बोरी ऊपर रख कर खाना खाने चला गया। जिस के बाद ढाई साल की बच्ची खेलते समय उसमें गिर गई और उसे तुरंत पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।






















