
मोहाली की 8 साल की मासूम बच्ची ने बनाया वल्र्ड रिकार्ड पहुंची माउंट एलबर्स की ऊंचाई पर
सबसे कम आयु मे रूस की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्ववार्ता) हौंसले अगर मजबूत हो तो जीवन मे किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है और इस कथन को सच कर दिखाया यादविंद्रा पब्लिक स्कूल मोहाली की छात्रा और रोपड़ पंजाब की रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची सानवी सूद ने।
दुनिया की सब से कम उम्र की लडक़ी सानवी माउंट एवरेस्ट बेस कैंप, माउंट किलिमंजारो और माउंट कोजिअस्को भी फतेह कर चुकी है। वह दुनिया की सब से कम उम्र की लडक़ी बन गई है जो माउंट एलबर्स की ऊंचाई पर पहुंची।
8 वर्षीय बच्ची सानवी सूद ने रूस की सब से ऊंची चोटी माउंट एलबर्स 5642 मीटर की ऊंची पर तिरंगा फहराकर पंजाब और राष्ट्र का नाम रोशन किया है। वह 23 जुलाई को अपने पिता दीपक सूद के साथ रूस के लिए रवाना हुई और 24 जुलाई को रूस पहुंची। उन्होंने पहले दिन से ही ट्रैकिंग शुरू कर दी थी।























