
मोगा में हुए हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर आई सामने
ए.जी.टी.एफ. के संयुक्त ऑपरेशन दौरान हत्यारों को किया गिरफ्तार
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): मोगा में ज्वेलर परमिंदर सिंह की हत्या कर लाखों रुपए के जेवरात लूटने के मामले को लेकर बडी खबर सामने आ रही है कि ए.जी.टी.एफ. और बिहार की पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस ऑपरेशन दौरान पुलिस ने मोगा सुनियारे के 4 हत्यारों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा, पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार अपराधियों के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
उक्त ज्वाइंट ऑपरेशन में मोगा पुलिस, पंजाब पुलिस, सेंटर एजेंसियों और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि मोगा घटना मामले में सीनियर अफसर थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले से संबंधित जानकारी को लेकर खुलासे करेंगे। जिक्रयोग्य है कि उक्त नौजवान पहले ग्राहक बन कर आए थे और फिर अचानक उन्होंने सुनार को गोली मार दी। नौजवान काउंटर में रखी नकदी और गहने लूट कर फरार हो गए थे। यह वारदात दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई थी जिसमें लूटेरों के चेहरे रिकार्ड हो गए।























