मोगा नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन ने की खुदकुशी
चंडीगढ, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) : मोगा नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन योगेश गोयल ने देर रात आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है। थाना सिटी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।शहर के प्रमुख ऑर्बिट सिनेमा एवं होटल मालिक योगेश गोयल ने खुद को किन परिस्थितियों में गोली मारी, इस पर अभी कोई भी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
























