
पंजाब मे बिगडी कानून व्यवस्था
मोगा के गांव माडी मुस्तफा में चली सरेआम गोलियां, एक की मौत, एक घायल
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मोगा जिले के गांव माडी मुस्तफा में आज एक मेले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार गांव मारी मुस्तफा में मेला चल रहा था. इसी बीच एक गुट ने दूसरे गुट के युवकों पर निजी कलह के चलते फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।























