
इंग्लैंड 8 विकेट के नुकसान पर 555
कप्तान जो रूट ने बनाए 218 रन
नई दिल्ली, 6 फरवरी (विश्ववार्ता)चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. मैच पर इंग्लैंड की पकड़ मजबूत है. उसने 8 विकेट के नुकसान पर 555 रन बना लिए हैं. कप्तान जो रूट ने शानदार 218 रन बनाए. वहीं बेन स्टोक्स ने 82 तो सिबली ने 87 रनों का योगदान किया. इंग्लैंड की ओर से बैस और लीच क्रीज पर जमे हुए हैं. भारत की ओर से बुमराह, ईशांत, अश्विन और नदीम ने 2-2 विकेट झटके.



















