
मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं मुझे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है: पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत
चंडीगढ़, 8 जून (विश्ववार्ता) विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार मामला मे गिर$फ्तार किये गये पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को पुलिस ने पूछताछ के बाद मोहाली की एक अदालत में पेश किया. इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं। उन्होंने कहा कि प्रतिशोध की राजनीति के तहत उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. बतां दे कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस ब्यूरो ने तडक़े करीब तीन बजे अमलोह से गिरफ्तारी की.























