
मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी- अरविंद केजरीवाल
कहा मैं खुद को भगत सिंह का चेला मानता हूं
चंडीगढ़, 18 फरवरी (विश्ववार्ता) कुमार विश्वास की टिप्पणी के बाद से खुद पर हो रहे हमलों का जवाब अरविंद केजरीवाल ने अपने ही अंदाज में दिया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह एक बड़ी कॉमेडी है। अरविंद केजरीवाल ने खुद को दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी बताया, जो जनता के लिए अस्पताल बनवाने, सड़कों का निर्माण कराने जैसे काम करता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकी हूं, जिसने अस्पताल बनवाए और लोगों के पीने के पानी, सड़कों आदि पर काम किए। सबसे पहले राहुल गांधी ने मेरे ऊपर ये आरोप लगाए और फिर प्रधानमंत्री ने भी वही भाषा मेरे खिलाफ इस्तेमाल की।’























