
दिल्ली, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट के जरिये पंजाब सरकार द्वारा इस साल खेल रत्न के लिए उनका नॉमिनेशन वापस लेने के फैसले पर सफाई दी। हरभजन ने कहा कि मैं देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार के लिए फिट नहीं हूं। ऐसे में मैंने ही सरकार से नाम वापस लेने के किए कहा था। उन्होंने कहा कि मैं खेल रत्न पाने की पात्रता नहीं रखता हूं, क्योंकि यह पुरस्कार पिछले तीन साल के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। जानकारी के लिए बतां दे कि हरभजन ने 417 टेस्ट और 269 वनडे विकेट लिए हैं और उन्हें अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा इस स्पिनर को पद्मश्री भी मिला है।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...






















