
दिल्ली,9 अगस्त (विश्ववार्ता):बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में रिकॉर्ड 18वीं बार पहुंचीं। लियोनल मेसी अब तक लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल स्टेज के 30 मैच में 27 गोल कर चुके हैं। यह एक रिकॉर्ड है।बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे लेग में नेपोली को 3-1 से हराकर लगातार 13वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। यहां उसका मुकाबला 15 अगस्त को बार्यन म्यूनिख से होगा।
बार्सिलोना ने मैच के 10वें मिनट में क्लिमेंट लेंगलेट के गोल की बदौलत नेपोली पर बढ़त हासिल की। यह बार्सिलोना की तरफ से चैम्पियंस लीग में इस खिलाड़ी का पहला गोल है। 23वें मिनट में लियोनल मेसी ने नेपोली के चार डिफेंडरों को चकमा देकर बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल किया।इसके साथ मेसी ने लीग में नया रिकॉर्ड बनाया। वे चैम्पियंस लीग में अलग-अलग 35 टीमों के खिलाफ करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और राउल गोंजालेज ने 33-33 टीमों के खिलाफ गोल किए हैं, जबकि करीम बेंजेमा और ज्लाटन इब्राहिमोविच ने 29 टीमों के खिलाफ गोल दागे हैं।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...






















