
मेघालय में हिली धरती,लोगो मे मचा हडकंप
चंडीगढ़,24 नवंबर (विश्ववार्ता) मेघालय में आज तडक़े भूकंप के झटको से लोगो मे हडकंप मच गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज सुबह करीब 03.46 बजे राज्य के तुरा से 37 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई और गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।





















