
मेक्सिकों में समलैंगिक विवाह अब कानूनी रूप से मान्य
चंडीगढ, 28 अक्तूबर (विश्ववार्ता): मेक्सिको के सीमावर्ती राज्य तमाउलिपास राज्य की विधायिका ने बुधवार को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी।
इसी के साथ ही तमाउलिपास मेक्सिको का 32वां और अंतिम राज्य बन गया है जहां समलैंगिक विवाह को कानूनी रूप से वैध घोषित कर दिया गया है। सदन में जब विधेयक को पारित करने के लिए पेश किया गया, तब दर्शक दीर्घा में इसके समर्थक और विरोधी मौजूद थे और नारेबाजी कर रहे थे जिसकी वजह से सदस्यों को बहस पूरी करने और मतदान करने के लिए दूसरे कक्ष में जाना पड़ा।





















