मृतक लखबीर सिंह के परिवार को मिलने वाले वित्तीय मुआवजे में से 4.25 लाख की पहली किश्त जारी
VIJAY
चंडीगढ़, 26 अक्तूबर: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला के हस्तक्षेप से संयुक्त किसान मोर्चा के धरना स्थल पर दलित सिख लखबीर सिंह की बेरहमी से कत्ल मामले में पीडि़त परिवार को मिलने वाले कुल 8.25 लाख रुपए के वित्तीय मुआवजा में से एकमुश्त 4.25 लाख मिल गए हैं। जिक्रयोग है कि पीडि़त परिवार द्वारा बीते कल दिल्ली स्थित नेशनल एससी कमीशन के हैड क्र्वाटर में चेयरमैन विजय सांपला से मिलकर न्याय की गुहार लगाई गई थी।
हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति अधिनियम / पीओए एक्ट के प्रावधानों के तहत पीडि़त परिवार को मिलने वाली एकमुश्त राशि 8.25 लाख रुपए में से एफआईआर दर्ज होने के 10 दिन बाद आज 4.25 लाख रुपए की पहली किश्त जारी की गई है।
सांपला ने कहा कि अनुसूचित जाति अधिनियम / पीओ एक्ट के प्रावधानों के तहत जो भी सुविधा/सहुलत जैसे लखबीर सिंह की तीनों बेटियों की सरकारी खर्चे पर पढ़ाई हो और इसके साथ लखबीर सिंह की माता को प्रति माह पेंशन मिले इत्यादि सभी आयोग द्वारा सुनिश्चित करवाया जाएगा।






















