
मूसेवाला हत्याकांड को लेकर अब नीरज बवाना गैंग ने दी धमकी
कहा- दो दिन में बदला लेंगे
चंडीगढ़, 1 जून (विश्व वार्ता): पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद फिर पंजाब में गैंगवार शुरू होने की आशंका जताई जा रही है. कथित तौर पर नीरज बवाना गैंग ने एक फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए खुली धमकी देते हुए कहा कि वो दो दिन के अंदर मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे। सिद्धू मूसेवाला उनका भाई था और अब वो दो दिन में उनकी हत्या का बदला लेंगे।























