
मुझ पर आम आदमी पार्टी छोडऩे का दवाब बनाया जा रहा:सिसोदिया
‘जनता के दवाब के बाद मनीष सिसोदिया को रिहा किया-संजय सिंह
चंडीगढ,18 अक्तूबर (विश्ववार्ता )सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया से 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई है। यहां उनसे जांच एजेंसी के दफ्तर में 9 घंटे तक पूछताछ की गई वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा मुझ पर आप छोडने का दबाव बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘जनता के दवाब के बाद मनीष सिसोदिया को रिहा किया गया. आगे कभी भी सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है।
बतां दे कि सीबीआई ने 17 अक्टूबर को मनीष सिसोदिया से पूछताछ की, एफआईआर में लगे आरोपों और जांच के दौरान अब तक जुटाए गए सबूतों पर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई.























