
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक फरवरी से प्लॉट के आवंटन के लिए पोर्टल खुलेगा
प्रदेश में अब हर माह आएगा बिजली का बिल
चंडीगढ, 28 जनवरी: (विश्ववार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 1 फरवरी से 11 शहरों में प्लॉट के आवंटन के लिए पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें 30 वर्ग गज का प्लॉट दिया जाएगा। आवेदनकर्ता मामूली राशि जमा करवाकर इसमें भागीदारी कर सकेंगे। ऐसे लोगों को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भी सहयोग किया जाएगा, ताकि वे लोग अपना मकान बना सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की मांग थी कि बिजली के बिल दो महीने की बजाय हर माह आने चाहिए। इसके लिए अब पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक फरवरी से चार जिलों में इसे लागू कर रहे हैं। इनमें हिसार, महेंद्रगढ़, करनाल और पंचकूला शामिल है, जहां मासिक बिल आएंगे।





















