
मुख्यमंत्री मान और दिल्ली सीएम केजरीवाल आज उद्योगपतियों से करेगे मुलाकात
कार्यक्रम के प्रबंधों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
चंडीगढ,14 सितंबर (विश्ववार्ता) प्रदेश सरकार के ‘सरकार-सन्नतकार मिलनी’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जालंधर मे उद्योगपतियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
जिला उपायुक्त विशेष सारंगल ने आयोजित होने जा रहे ‘सरकार-सन्नतकार मिलनी’ कार्यक्रम के प्रबंधों को अंतिम रुप देने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। व्यवस्थाओं को जायजा लेते हुए उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मेगा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को मेगा इवेंट के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा, जिसमें दोआबा क्षेत्र के औद्योगिक दिग्गज हिस्सा लेंगे।






















