
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात
चंडीगढ़, 24 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मंगलवार को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से औपचारिक मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को हरियाणा प्रदेश की जनता की ओर से शुभकामनाएं देकर आभार जताया ।





















