
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद निशान सिंह के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का किया एलान
चंडीगढ, 18 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा के गांव भावदीन स्थित शहीद निशान सिंह के घर पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने परिवार के एक सदस्य को नियमानुसार सरकारी नौकरी देने का एलान भी किया।उनके साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे।





















