
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कांग्रेस पर कसा तंज
आप सांसद सुशील गुप्ता ने दिया जबाव
पढिये क्या कहा
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जमाना गया। जब उनके प्रधानमंत्री एक रुपया भेजते थे और नीचे 15 पैसे ही पहुंचते थे। मैं 1 रुपया भेजूंगा और नीचे तक 1 रुपया ही पहुंचेगा, कहीं कट नहीं लगने दूंगा। मुख्यमंत्री के इस बयान पर आम आदमी पार्टी और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेरा है।
आप सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि ठीक कहा मुख्यमंत्री जी। कांग्रेस का जमाना गया। उनका भी जाएगा, जिन्होंने 30 से ज्यादा भर्तियों में फर्जीवाड़ा, रजिस्ट्री,शराब, धान समेत 17 घोटाले, विभागों में 40 प्रतिशत ‘ईमानदार-टैक्स’ वसूली का खेल चलाया हुआ है। 2024 में हम आ रहे हैं एक नई व्यवस्था के साथ।





















