
मुख्यमंत्री भगवंत मान बने आप के स्टार प्रचारक
हिमाचल प्रदेश के 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
चंडीगढ,24 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्डा, सत्येंद्र जैन, सरदार हरजोत सिंह बैंस, दुर्गेश पाठक, अजय दत्त, सुरजीत सिंह ठाकुर, सरदार हरपाल सिंह चीमा, सरदार गुरमीत सिंह, अमन अरोड़ा, लाल चंद, ब्रह्म शंकर शर्मा, आइडी भंडारी, रामा गुलेरिया, नरेंद्र पठानिया, कैप्टन प्रशांत शामिल हैं। यह स्टार प्रचारक अपने उम्मीदवारों के लिए हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे।























