
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की
जालंधर सीट पर मेरा विशेष ध्यान, हम हर हाल में जीतेंगे- CM भगवंत मान
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और उनके साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की. हाल ही में आप को अलविदा कह सुशील रिंकू व शीतल अंगूराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद पार्टी अपनी जीती हुई सीट को हर हाल में दोबारा जीतना चाहती है।
पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर मान ने कहा- हमें उन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, जिन्होंने पार्टी से गद्दारी की उन्हें जनता जवाब देगी.
मान ने कहा कि पहले संगरूर लोकसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ हुआ करता था। अब संगरूर के साथ जालंधर भी जुड़ गया है। अब दोनों सीट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। दोनों पर हमारा विशेष ध्यान है और हमें इसे हर हाल में जीतना है। हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि जालंधर सीट को हर हाल में जीता जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है।
आप के सांसद सुशील रिंकू के पार्टी छोड़ने पर मान ने कहा कि हमें उनपर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है और गद्दारी करने वाले को जनता चुनाव में जवाब देगी। सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी ने सांसद बनाया और पहचान दिलाई, लेकिन उन्होंने हमारे साथ धोखा किया। उनका कोई व्यक्तिगत जनाधार नहीं है।























