पंजाब सीएम भगवंत मान की कैबिनेट विस्तार आज से
पढि़ए कौन से विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज होगा। सुबह 11 बजे 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राजभवन में होगा।
भगवंत मान की ओर से जिन विधायकों के मिनिस्टर बनने की जानकारी दी गई, उनमें हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. विजय सिंगला, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कटारूचक्क, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर और ब्रह्म शंकर (जिम्पा) के नाम शामिल हैं। नए बनने वाले मंत्रियों में एक महिला डॉ. बलजीत कौर भी शामिल है।
ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਵਾਂ ਮੰਤਰੀ ਮੰਡਲ ਕੱਲ੍ਹ ਸਹੁੰ ਚੁੱਕੇਗਾ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਸਾਰੇ ਮੰਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ ਮੁਬਾਰਕਾਂ।
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ, ਸਾਨੂੰ ਦਿਨ-ਰਾਤ ਮਿਹਨਤ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇੱਕ ਇਮਾਨਦਾਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇਣੀ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਇੱਕ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਉਣਾ ਹੈ। pic.twitter.com/BmvgZwCAm3
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 18, 2022





















