cm
मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद संभालेंगे स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार!
चंडीगढ, 25 मई (विश्व वार्ता) स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त किए जाने के बाद से नए स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अब पता चला है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद मंत्रालय संभालेंगे। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।























