
इस वक्त की बडी खबर
मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ किसानों की बैठक समाप्त
चंडीगढ, 18 मई (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के 23 किसान संगठनों के नेताओं से मुलाकात की। बैठक पंजाब भवन में हुई जो अब पूरी हो चुकी है. बैठक में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद थे. हालांकि जिन मुद्दों पर इस बैठक में सहमति बनी है, उस पर अभी तक कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। इस संबंध में कोई भी जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान या किसान नेताओं द्वारा जल्द ही साझा की जा सकती है।






















