
मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज चौथे दिन भी जारी रहेगा मिशन 13-0
कुछ ही देर मे इस जिलेे के विधायकों के साथ बैठक करेंगे
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत मान का मिशन 13-0 चौथे दिन भी जारी रहेगा।इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर और श्री आनंदपुर साहिब के विधायकों के साथ कुछ ही देर बैठक करेंगे। जिसमें फीडबैक लेने के साथ ही चयन की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पार्टी का पूरा वरिष्ठ नेतृत्व लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। मुख्यमंत्री जहां अपने आवास पर विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के तहत विधायकों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं, वहीं पंजाब आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुद्धराम ने भी पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी नेताओं के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं उनसे पूरा फीडबैक ले रहे हैं।























