
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर
पढिय़े दिल्ली में किस किस से करेगें मुलाकात
चंडीगढ, 6 अगस्त (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से 2 दिवसीय दिल्ली के दौरे पर होंगे। इस बीच, वह दिल्ली में नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस बीच, भगवंत मान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समिति में पंजाब का प्रतिनिधित्व न करने का मुद्दा प्रधानमंत्री के समक्ष उठाएंगे। इसके साथ ही वह कल स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव की बैठक में भी भाग लेंगे।























