चण्डीगढ़, 6 दिसम्बर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेश के नागरिकों और सैनिकों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री निवास स्थान पर आज सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने झंडा दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को झंडे का एक स्टीकर लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा अनुदान बाक्स में धन राशि डालकर चंदा एकत्रित करने के कार्य का शुभांरभ किया।
श्री मनोहर लाल ने कहा कि झंडा दिवस देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने और उन जांबाज सैनिकों को नमन करने का दिन है। जिन्होनें न केवल सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ आतंकवादियों से मुकाबला कर शांति स्थापित करने में अपनी जान न्यौछावर कर दी।
सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि 7 दिसम्बर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। उन्होनें कहा कि झंडा दिवस का मुख्य बुनियादी उदेश्य युद्ध पीडि़तों के परिवारों का पुनर्वास, सेवारत कर्मियों और उनके परिवारों का कल्याण और पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का पुनर्वास और कल्याण करना है।
Meghalaya ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ : ਤਬਾਹੀ ਕਾਰਨ ਇਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਸੱਤ ਲੋਕਾਂ ਸਮੇਤ 10 ਮਰੇ
Meghalaya ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ : ਤਬਾਹੀ ਕਾਰਨ ਇਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਸੱਤ ਲੋਕਾਂ ਸਮੇਤ 10 ਮਰੇ ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ, 6 ਅਕਤੂਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ...