• Latest
  • Trending
मुख्यमंत्री द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा लिखे संविधान को बचाने का आह्वान

मुख्यमंत्री द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा लिखे संविधान को बचाने का आह्वान

5 years ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

26 minutes ago
ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਸਕਾਰਾਤਮਕ, ਉਸਾਰੂ ਅਤੇ ਅਗਾਂਹਵਧੂ ਸਬੰਧ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹੈ ਭਾਰਤ : ਵਿਦੇਸ਼ ਮੰਤਰਾਲਾ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਸਕਾਰਾਤਮਕ, ਉਸਾਰੂ ਅਤੇ ਅਗਾਂਹਵਧੂ ਸਬੰਧ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹੈ ਭਾਰਤ : ਵਿਦੇਸ਼ ਮੰਤਰਾਲਾ

39 minutes ago
ਪਾਕਿਸਤਾਨ ; ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਸਿੰਧ ਸੂਬਿਆਂ ਨੂੰ ਰਬੀ ਸੀਜ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਸਿੰਚਾਈ ਲਈ ਪਾਣੀ ਦੀ ਕਮੀ ਦਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸਾਹਮਣਾ 

ਪਾਕਿਸਤਾਨ ; ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਸਿੰਧ ਸੂਬਿਆਂ ਨੂੰ ਰਬੀ ਸੀਜ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਸਿੰਚਾਈ ਲਈ ਪਾਣੀ ਦੀ ਕਮੀ ਦਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸਾਹਮਣਾ 

46 minutes ago
ਕੰਗਨਾ ਰਣੌਤ ਦੀ ਫਿਲਮ ‘Scary Picture’ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਝਲਕ ਜਾਰੀ

ਕੰਗਨਾ ਰਣੌਤ ਦੀ ਫਿਲਮ ‘Scary Picture’ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਝਲਕ ਜਾਰੀ

2 hours ago
‘ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ 297ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 525 ਥਾਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 163 ਕਾਬੂ

‘ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ 297ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 525 ਥਾਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 163 ਕਾਬੂ

2 hours ago
ਏਕਤਾ ਕਪੂਰ ਨੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਫਿਲਮ ਦੇ ਸਿਰਲੇਖ ਦਾ ਕੀਤਾ ਖੁਲਾਸਾ 

ਏਕਤਾ ਕਪੂਰ ਨੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਫਿਲਮ ਦੇ ਸਿਰਲੇਖ ਦਾ ਕੀਤਾ ਖੁਲਾਸਾ 

2 hours ago
Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

3 hours ago
ਕੇਂਦਰ ਨੇ ਕੈਂਸਰ-ਰੋਧੀ ਦਵਾਈਆਂ ਦੀਆਂ ਘਟੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਲਈ ਸਖ਼ਤ ਨਿਗਰਾਨੀ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 

ਕੇਂਦਰ ਨੇ ਕੈਂਸਰ-ਰੋਧੀ ਦਵਾਈਆਂ ਦੀਆਂ ਘਟੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਲਈ ਸਖ਼ਤ ਨਿਗਰਾਨੀ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 

4 hours ago
ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ 198 ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ 9.11 ਲੱਖ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਹਨ : ਮੰਤਰਾਲਾ

ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ 198 ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ 9.11 ਲੱਖ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਹਨ : ਮੰਤਰਾਲਾ

5 hours ago
ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ 2015 ਤੋਂ ਟੀਬੀ ਕਾਰਨ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਮੌਤਾਂ ਵਿੱਚ 38 ਫੀਸਦੀ ਦੀ ਕਮੀ : WHO Report

ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ 2015 ਤੋਂ ਟੀਬੀ ਕਾਰਨ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਮੌਤਾਂ ਵਿੱਚ 38 ਫੀਸਦੀ ਦੀ ਕਮੀ : WHO Report

5 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੇਰ-ਏ-ਪੰਜਾਬ ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ

ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੇਰ-ਏ-ਪੰਜਾਬ ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ

5 hours ago
ਵਧੇਰੇ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਨ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਖ਼ੁਸ਼ਹਾਲੀ ਲਈ ਵਿਗਿਆਨਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਪਸ਼ੂ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਬੇਹੱਦ ਜ਼ਰੂਰੀ: ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ

ਵਧੇਰੇ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਨ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਖ਼ੁਸ਼ਹਾਲੀ ਲਈ ਵਿਗਿਆਨਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਪਸ਼ੂ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਬੇਹੱਦ ਜ਼ਰੂਰੀ: ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ

5 hours ago
Hindi News
English News
Friday, November 13, 2026
No Result
View All Result
18 °c
Chandigarh
22 ° Sat
18 ° Sun
19 ° Mon
20 ° Tue
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा लिखे संविधान को बचाने का आह्वान

April 14, 2022
in हिन्दी न्यूज़
मुख्यमंत्री द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा लिखे संविधान को बचाने का आह्वान

मुख्यमंत्री द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा लिखे संविधान को बचाने का आह्वान
मुख्यमंत्री द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा लिखे संविधान को बचाने का आह्वान
कहा संविधान के मूलभूत सिद्धांतों के साथ छेड़छाड़ की कोशिशें की जा रहीं
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर जालंधर के बूटाँ मंडी में हुए राज्य स्तरीय समारोह में की शिरकत
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले करने वाले जल्द ही होंगे सलाखों के पीछे
पंजाब के अफ़सर दिल्ली मेरे आदेशों पर गए थे-भगवंत मान
मंत्रियों को नए वाहन देने का कोई प्रस्ताव नहीं
सारी गारंटियां जल्द ही पूरी की जाएंगी
जालंधर, 14 अप्रैल:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर द्वारा लिखे गए संविधान और इसके मूलभूत सिद्धांतों को बचाने का न्योता दिया है।
आज यहाँ बाबा साहेब के 131वें जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर सरकारी को-एजुकेशन कॉलेज, बूटाँ मंडी में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान विधिवेत्ता और प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ डॉ. अम्बेडकर द्वारा लिखे गए संविधान की महत्वता घटाने के लिए भद्दी चालें चली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि यह मंसूबे कोई विदेशी या बर्तानवी नहीं बना रहे, बल्कि हमारे कुछ अपने लोग ही यह ताना-बाना बुन रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन कोशिशों को मुँह तोड़ जवाब देते हुए शुरुआत में ही ख़त्म करना चाहिए, जिसके लिए लोगों को एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करनी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के द्वारा लोगों को अपनी मजऱ्ी से वोट डालने का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को मिले इसी अधिकार के स्वरूप ही प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य सरीखे राजनीतिज्ञों को लोगों ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र का मूल आधार है और इसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
पाकिस्तान से तुलना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे हमारा पड़ोसी देश हमारे मुल्क से एक दिन पहले आज़ाद हुआ, परन्तु संविधान की अनुपस्थिति के कारण उस मुल्क में लोकतंत्र पैर नहीं जमा सका। उन्होंने कहा कि हमारे मुल्क में बाबा साहेब के संविधान और कानून के नैतिक-मूल्य मज़बूत हुए हैं, जबकि इसके उलट पाकिस्तान में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र की नाकामी की जीती जागती मिसाल इस पक्ष से देखी जा सकती है कि पाकिस्तान का कोई भी पूर्व प्रधानमंत्री या तो कत्ल कर दिया गया या उसे देश निकाला होना पड़ा।
मुख्यमंत्री ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा समानता और आज़ादी के दिए सिद्धांतों पर चल कर आदर्श समाज के सृजन करने के लिए योगदान देने का न्योता दिया। डॉ. अम्बेडकर को महान विद्वान, विधिवेत्ता, आर्थिक माहिर, समाज सुधारक और मशहूर शख्सियत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर समूचे विश्व के इतिहास में शुमार सबसे प्रसिद्ध शख्सियतों में से एक थे। भगवंत मान ने कहा कि चाहे डॉ. अम्बेडकर एक साधारण परिवार से सम्बन्ध रखते थे परन्तु समाज के प्रति उनके महान योगदान ने उनको वैश्विक स्तर की हस्तियों में शुमार किया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारतीय संविधान डॉ. अम्बेडकर की सख़्त मेहनत, समर्पित भावना और दूरदर्शी सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ना केवल कमज़ोर वर्गों के नेता थे, बल्कि समूची मानवता से जुड़े हुए थे। भगवंत मान ने आगे कहा कि दबे-कुचले और कमज़ोर वर्गों को मुख्य धारा में लाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की दृढ़ प्रतिबद्धता और संघर्ष लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
इसके बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले को अंजाम देने वाले लोग जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही घिनौना और ना-माफी योग्य अपराध है, जिसके कारण दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भगवंत मान ने आगे कहा कि जल्द ही इस घोटाले का मुख्य दोषी जेल में अच्छी सुविधाओं के लिए अदालतों में अजिऱ्याँ दायर करता दिखाई देगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले राज्य के सीनियर अफ़सर नई दिल्ली में प्रशिक्षण के लिए उनके आदेशों पर गए थे। विरोधी पक्ष द्वारा इस मुद्दे पर कोलाहल मचाने की सख़्त आलोचना करते हुए भगवंत मान ने कहा कि जहाँ भी हमारे अफसरों को अन्य राज्यों या देशों से अच्छी महारत सीखने की ज़रूरत होगी, वह अपने अफ़सर वहां ज़रूर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में किए गए सुधारों का कोई मेल नहीं, जिस कारण हमें अपने अफसरों को प्रशिक्षण देने में कुछ भी गलत नजऱ नहीं आता।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि लोगों को दीं गारंटियों में से हरेक गारंटी पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में नई सरकार बने को एक महीने से भी कम समय गुजऱा है। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ किया गया हरेक वादा हर हाल में पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के लिए कोई भी नया वाहन खरीदने सम्बन्धी राज्य सरकार की किसी तरह की संभावना को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष बिना किसी आधार के इसको मुद्दा बना रही है क्योंकि इनके पास राज्य सरकार के खि़लाफ़ बोलने के लिए कुछ भी नहीं। भगवंत मान ने कहा कि सरकार का नए वाहन खरीदने का कोई इरादा नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र प्रयोजित योजनाओं के तहत प्राप्त होने वाले फंड का प्रयोग तर्कसंगत ढंग से लोगों के कल्याण के लिए करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बहुत जल्द ही ग्रामीण विकास फंड जारी किए जा रहे हैं, क्योंकि मंत्री मंडल ने बीते दिन हुई बैठक में पंजाब ग्रामीण विकास संशोधन अध्यादेश स्वीकार कर दिया है। भगवंत मान ने कहा कि केंद्र ने यह फंड इसलिए रोके हुए थे क्योंकि पिछली सरकारें अपने राजनीतिक हित पूर्ण करने के लिए इन फंड को किसी ओर जगह ईस्तेमाल करती रही हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खेल के क्षेत्र में जालंधर के अहम योगदान का जि़क्र करते हुए ऐलान किया कि जालंधर में विश्व स्तर की खेल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बूटां मंडी में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पार्क में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कीं।
इससे पहले विधायक शीतल अंगूराल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए अपने हलके लिए कुछ माँगें भी रखीं। इस मौके पर विधायकों और अन्य नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक शीतल अंगूराल, बलकार सिंह, रमन अरोड़ा, इन्दरजीत कौर मान, ‘आप’ नेता राजविन्दर कौर थियाड़ा, दिनेश ढल्ल, सुरिन्दर सिंह सोढी, जीत लाल भट्टी, रतन सिंह, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, मंगल सिंह, सुभाष शर्मा और अन्य उपस्थित थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, कमिश्नर ऑफ पुलिस गुरप्रीत सिंह तूर और अन्य उपस्थित थे।
————–

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

by Navjot
November 13, 2026
0

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 13 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ  ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ...

Most Popular

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 27 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ ;  ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰ, ਬੋਰਡ ਅਤੇ ਵਿਦਿਅਕ ਅਦਾਰੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ 

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 27 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ ;  ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰ, ਬੋਰਡ ਅਤੇ ਵਿਦਿਅਕ ਅਦਾਰੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ 

by Navjot
1 month ago
0

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 27 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ 'ਚ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ ;  ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰ, ਬੋਰਡ ਅਤੇ ਵਿਦਿਅਕ ਅਦਾਰੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 