मुख्यमंत्री द्वारा प्रसिद्ध कृषि माहिर डॉ. गोसल को पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी का वी.सी. नियुक्त करने को मंजूरी
चंडीगढ़, 20 अगस्त:मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रसिद्ध कृषि माहिर डॉक्टर सतबीर सिंह गोसल को पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी (पी. ए. यू.) का वाइस चांसलर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. गोसल 2015 से 2021 तक पी. ए. यू. के प्रशासनिक बोर्ड के मैंबर रहे। प्रसिद्ध बायो- टैक्नालोजिस्ट डॉ. गोसल स्कूल आफ एग्रीकल्चरल बायो- टैक्नोलोजी, पी. ए. यू., लुधियाना के संस्थापक डायरैक्टर हैं। प्रसिद्ध कृषि विज्ञानी डॉ. गोसल ने कई किताबें भी लिखीं और विभिन्न पुरुस्कार और सम्मान हासिल किये हैं। उनको 20 से अधिक फ़सलीय पौधों के लिए टिशू कल्चर विधियों विकसित करने का फख़़्र भी हासिल है, जिसके आधार पर पंजाब में कई व्यापारिक टिशू कल्चर यूनिट स्थापित किये गए हैं।