
मुख्यमंत्री द्वारा एग्री-फूड प्रोसेसिंग, टेक्स्टाईल, ऑटो कम्पोनेंट, फार्मास्यूटीकल और केमिकल क्षेत्र में जर्मनी से सहयोग की वकालत
इन्वेस्ट पंजाब और इन्वेस्ट इन बावरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश अवसरों, हैवी डिवेल्पमेंट और प्रशिक्षण संबंधी तालमेल और सहयोग के लिए सहमति
म्यूनिख (जर्मनी), 14 सितम्बरःपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एग्री-फूड प्रोसेसिंग, टेक्स्टाईल्ज़, ऑटो कम्पोनेंट्स, फार्मास्यूटीकल और केमिकल क्षेत्र में सहयोग के लिए इन्वेस्ट इन बावरिया के साथ सहयोग की वकालत की।
मुख्यमंत्री ने म्यूनिख में ‘इन्वेस्ट इन बावरिया’ की टीम के साथ मुलाकात की, जहाँ उनको बताया गया कि जर्मनी के बावरिया राज्य को अपनी ऑटोमेटिव इंडस्ट्री, बायो टेक्नोलॉजी, केमीकल्ज़, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ऊर्जा प्रौद्यौगिकी, वित्तीय सेवाएं और सूचना प्रौद्यौगिकी के लिए जाना जाता है। उनको बताया गया कि इस क्षेत्र की 350 कंपनियाँ, जिनमें सीमन्ज़, बी.एम.डब्ल्यू., ऑडी, मैन, एडीडास, एलियांज ए.जी., म्यूनिख रे, एअरबस, इन्फीनियन, वैकर कैमी, ओसराम लिंडे और अन्य शामिल हैं, भारत में अपना कारोबार कर रही हैं। भगवंत मान को बताया गया कि इन्वेस्ट इन बावरिया इस समय बावरिया राज्य की कारोबार प्रोमोशन एजेंसी के तौर पर काम कर रही है। इसके साथ-साथ जर्मनी और विदेशी कंपनियों को बावरिया में कारोबार के लिए सहयोगी सेवाएं प्रदान करने की ज़िम्मेदारी निभाता है।
इस दौरान विचार-विमर्श में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने एग्री-फूड प्रोसेसिंग, टेक्स्टाईल, ऑटो कम्पोनेंट्स, फार्मास्यूटीकल और केमीकल्ज़ जैसे क्षेत्रों में पंजाब की क्षमता बारे बताया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों और अन्य क्षेत्रों में इन्वेस्ट पंजाब और इन्वेस्ट इन बावरिया के बीच सहयोग के संभावी क्षेत्रों बारे बताया। भगवंत मान ने इन्वेस्ट पंजाब के राज्य में निवेशकों की सुविधा के लिए आदर्श वन स्टॉप कार्यालय के तौर पर काम करते हुए किसी प्रोजेक्ट की योजना से निर्माण तक सहयोग करने बारे बताया।
राज्य सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीतियाँ राज्य को औद्योगिक प्रगति का केन्द्र बनाने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने इन्वेस्ट इन बावरिया के इंटरनेशनल इक्नॉमिक रिलेशन्ज़ के प्रमुख डॉ. मार्क्स विटमैन को 23 और 24 फरवरी 2023 को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्ज़ सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया जिससे दोनों मुल्कों में सहयोग बढ़ाने वाले क्षेत्रों की पहचान की जा सके। बावरिया राज्य की कंपनियों को पंजाब में निवेश का न्योता देते हुए उन्होंने व्यापार, निवेश और सहयोग के लिए हर संभव सहयोग और तालमेल का भरोसा दिया।
इस दौरान इन्वेस्ट इन बावरिया टीम ने बढ़िया अनुभवों के आपसी आदान-प्रदान के दौरान रेगुलेटरी और वित्तीय सेवाओं और कारोबारी दर्जाबन्दी में सुविधा के लिए पंजाब की सिंगल-विंडो प्रणाली की प्रशंसा की। इन्वेस्ट पंजाब एंड इन्वेस्ट इन बावरिया ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश अवसरों का सहयोग और आदान-प्रदान करने, सम्बन्धित क्षेत्रों की कम्पनीयां/ उद्योगों के बीच व्यापारिक, औद्योगिक और तकनीकी आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग को उत्साहित करने और शोध, कौशल में सहयोग के अवसरों की खोज करने के लिए भी सहमति जताई।





















