
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हलका चमकौर साहिब से दाखिल किया नामांकन
नामांकन का आज अंतिम दिन
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हलका चमकौर साहिब से नामांकन दाखिल किया
चंडीगढ़, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन आज नामांकन पत्र दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि 2007 से मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से जीत रहे हैं।
गौरतलब है कि पंजाब में पहले 14 फरवरी को मतदान होना था, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने तारीख बदल दी। अब एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वहीं 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।























