कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने वाली फाइल क्लीयर नही कर रहे राज्यपाल: सीएम चन्नी
4 जनवरी को युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करूंगा- मुख्यमंत्री चन्नी
चंडीगढ़, 1 जनवरी (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अपनी सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल का लेखा-जोखा दिया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को सार्वजनिक किया। इस बीच उन्होंने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्रिमंडल द्वारा पास किये गये कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की फाईल को राज्यपाल ने अपने पास रख ली है. उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर मंत्रियों के साथ जाएंगे और राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. इस बीच उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार 4 जनवरी को युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान करने जा रही है.