
मुख्यमंत्री उडऩदस्ता पंचकूला द्वारा चार मिलो पर छापेमारी कर जुर्माना/ रिकवरी लगाई
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) मुख्यमंत्री उडऩदस्ता पंचकूला द्वारा डी एफ एस सी व हैफेड की टीम को साथ लेकर राघव एग्रो फूड, कौशल्या राइस मिल एग्रो फूड, हरे कृष्णा राइस मिल व अर्नव एग्रो फुड रकबा गांव कलावड़ जिला यमुनानगर को चैक किया। सभी चारों मिल एक ही परिवार के चार सदस्यों के अलग-अलग नाम हैं । निरीक्षण पर अर्णव एग्रोफूड में 400 क्विंटल, कौशल्या देवी राइस मिल में 290 क्विंटल, राघव एग्रोफूड में 890 क्विंटल व हरे कृष्णा राइस मिल में 980 क्विंटल पेडी / धान कम पाई गई।जिस पर उक्त दोनों एजेंसी द्वारा धान का कैलकुलेशन करने उपरांत लगभग 58,23,000 रुपए का जुर्माना/ रिकवरी लगाई गई है । मालिकों द्वारा जुर्माना राशी न भरने की सूरत में इनके खिलाफ विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई /अपराधिक मामला दर्ज करवाया जायेगा।





















