
नई दिल्ली विश्व वार्ता : बंगाल की राजनीति में चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर की पत्रकारों के साथ एक वीडियो चैट ने भूचाल ला दिया है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने प्रशांत किशोर का पत्रकारों से बातचीत का एक ऑडियो जारी किया है। चैट में ममता का चुनावी कैंपेन संभाल रहे प्रशांत किशोर कुछ पत्रकारों से बातचीत कर रहे हैं। किशोर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए बंगाल चुनाव में बीजेपी की मजबूती की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं।






















