मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को हराया
चंडीगढ, 7 मई (विश्व वार्ता): मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में पांच रन से हरा दिया है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी जीत है, वहीं गुजरात लगातार दूसरा मैच हारी है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 177 रन बनाए. जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी. आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए नौ रन चाहिए थे, लेकिन टीम तीन रन ही बना सकी