मुंबई के बोरीवली वेस्ट में बड़ा हादसा
पूरी बिल्डिंग तबाह, कई जिंदा लोगों के दफन होने की खबर , राहत कार्य जारी
चंडीगढ, 19 अगस्त (विश्ववार्ता) मुंबई के बोरीवली वेस्ट में बड़ा हादसा हो गया। साईबाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंच गई है। इसमें 14 से 15 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। यह इमारत 40 साल पुरानी बताई जा रही है।
























