
मुंबई के खिलाफ मुकाबला जीत राउंडग्लास पंजाब का लक्ष्य शीर्ष स्थान प्राप्त करना
पंचकुला,जनवरी,13: हीरो आई लीग 2022-23 सत्र की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने के उद्देश्य से राउंडग्लास पंजाब एफसी (आरजीपीएफसी) का सामना मुंबई केंकरे एफसी से होगा। यह मैच यहां ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कल शाम साढ़े चार बजे खेला जाएगा।
आरजीपीएफसी ने राजस्थान यूनाइटेड एफसी के खिलाफ एक मैच ड्रॉ करते हुए श्रीनिदी डेक्कन एफसी, मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब, आइजोल एफसी, गोकुलम केरला एफसी और नेरोका एफसी को हराया है। आरजीपीएफसी इस समय तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही है। श्रीनिदी डेक्कन से दो अंक नीचे है। श्रीनडी ने डक्कन से आरजीपीएफसी से दो मैच कम खेले हैं। अगर मेजबान जीत दर्ज करती है तो वो अंक तालिक में पहले स्थान पर पहुंच सकती है।
आरजीपीएफसी के मुख्य कोच स्टेकोस वेरगेटिस ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, “खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और मौका मिलने पर वे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहते हैं। हमारा ध्यान इस बात पर नहीं है कि टीम इस समय तालिका में कहां है, बल्कि केवल कल के मैच पर है। ”कुछ बदलाव करना जरूरी है क्योंकि आगामी दो मैचों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन हमारे पास चुनने के लिए अच्छा रोस्टर है”।
डिफेंस और मिडफील्ड पूरी लीग में शानदार फॉर्म में रहे हैं। उनके पास लीग में सिर्फ 6 गोल देने का दूसरा सर्वश्रेष्ठ रक्षात्मक रिकॉर्ड है। लुका माजसेन शानदार फॉर्म में हैं। इस सीजन में वो अब तक 5 गोल कर चुके हैं।
आरजीपीएफसी के मिडफील्डर अजय छेत्री ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”लीग में प्रत्येक मैच प्रतिस्पर्धी है और हम बहुत अच्छी टीम का सामना कर रहे हैं। हम मैच से सभी तीन अंक हासिल करने के लिए उत्सुक हैं”।
राउंडग्लास पंजाब एफसी आई-लिग में पहली बार मुंबई केंकरे एफसी से भिड़ेगी। आरजीपीएफसी वर्तमान में 9 मैचों में 20 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि केंकरे एफसी 10 मैचों में 10 अंकों के साथ तालिका में दसवें स्थान पर है।





















