
मुंबई इंडियंस को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को रखा जिंदा
चंडीगढ, 10 मई (विश्व वार्ता) IPL में कोलकाता ने मुंबई को 52 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने 166 रनों का टारगेट रखा था। सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह के सामने वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा के अलावा कोलकाता का कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया। दोनों ने 43-43 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम सिर्फ 113 रन बना पाई।





















