
मुंबई इंडियंस की शबनिम इस्माइल ने रचा इतिहास
महिला क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकी
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्ववार्ता) महिला प्रीमियर लीग 2024 मेंजहां मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में इतिहास रच दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, महिला क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकी। यह पहली बार है कि महिला क्रिकेट में स्पीड मीटर पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे का निशान टूटा है। इस मैच में शबनीम ने दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
शबनिम इस्माइल जब गेंदबाजी कर रही थी तब मुंबई की टीम ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे खारिज कर दिया। गेंद पर कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन जल्द ही स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर यह बताया गया कि गेंद की गति 132.1 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके बाद पूरे स्टेडियम ने शबनीम के लिए तालियां बजाईं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पता है कि उन्होंने अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर इतिहास रचा है? पारी खत्म होने के बाद शबनीम ने कहा, ‘जब मैं गेंदबाजी कर रही होती हूं तो स्क्रीन की तरफ नहीं देखती।
ये भी पढ़े:-IND vs ENG 5th Test: स्टोक्स के बाद, Jonny Bairstow ने की पिच पर टिप्पणी, ग्राउंड स्टाफ को लेकर बोली ऐसी बात
इससे पहले भी खुद ही बनाया था रिकॉर्ड
महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंद के मामले में शबनीम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. 132.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने से पहले शबनीम ने 128 किमी प्रति घंटे की रिकॉर्ड स्पीड से गेंद फेंकी थी. उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 128 किमी प्रति घंटे (79.54 मील प्रति घंटे) और 2022 में महिला वनडे विश्व कप के दौरान दो बार 127 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। इस्माइल ने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में दक्षिण अफ्रीका के लिए 127 वनडे, 113 टी20 और एक टेस्ट खेला।





















