
भारत को तीसरी बार खिताब दिला सकती हैं हरनाज संधू
नई दिल्ली। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन इस साल इजरायल में किया जा रहा है। 21 वर्षीय हरनाज संधू भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। चंड़ीगढ़ में जन्मीं हरनाज संधू देश को तीसरी बार यह खिताब दिला सकती है। इससे पहले साल 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता ने यह ताज अपने नाम किया था। ऐसे में अब हरनाज के पास भारत को तीसरी बार जिताने का मौका है।






















